भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

BJP Foundation Day 2026: रायपुर। नवा रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला सशक्त संगठन है। 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने संगठन के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि पार्टी का ध्वज करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष का प्रतीक है।

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों के तहत गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।

मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संगठन’ हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

गुरु खुशवंत साहेब ने अंत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांतों को अपनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।


Related Articles