CG News: 18 मार्च को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का जंगी प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

CG News: 18 मार्च को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का जंगी प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Chhattisgarh Today News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 18 मार्च 2026 को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फेडरेशन ने “मोदी की गारंटी” लागू कराने और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।

फेडरेशन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भोजन अवकाश के दौरान दोपहर 1:30 बजे जनपद पंचायत पाटन के सामने शिव मंदिर के पास एकत्रित होंगे। यहां प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

फेडरेशन ने अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों से शामिल होकर अपनी एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।


Related Articles