रायपुर में महिला दिवस पर मैथिल ब्राह्मण समाज का विशेष कार्यक्रम, 75 वर्ष से अधिक आयु की 34 वरिष्ठ मातृशक्तियों का करेगी सम्मान

रायपुर में महिला दिवस पर मैथिल ब्राह्मण समाज का विशेष कार्यक्रम, 75 वर्ष से अधिक आयु की 34 वरिष्ठ मातृशक्तियों का करेगी सम्मान

Maithil Brahmin Samaj Event रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर मैथिल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार 8 मार्च को 75 वर्ष से अधिक आयु की 34 वरिष्ठ मातृशक्तियों का सम्मान किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में समाज की उन मातृशक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। इनमें सबसे अधिक आयु 99 वर्ष की मातृशक्ति भी शामिल हैं।

मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. विजय कुमार झा, सचिव पंकज भावेश झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा तथा संरक्षक डॉ. आशुतोष झा और मनीष कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में समाज की वरिष्ठ महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विमला देवी झा, सुशीला देवी झा, स्नेहलता झा, पुष्पा ठाकुर, डॉ. सुमन मिश्र, सुधा ठाकुर, शैल झा, सुलक्ष्णा मिश्रा, रोहिणी झा, वीणा ठाकुर, डॉ. सुनीत मिश्र, अंबिका झा, सविता झा, शोभना ठाकुर, विजया मिश्रा, त्रिवेणी झा, ममता चौधरी, प्रमिला ठाकुर, मीरा ठाकुर, लक्ष्मी देवी झा, प्रेमा झा, सविता ठाकुर, नलिनी झा, अन्नपूर्णा ठाकुर, किरण पाठक, निर्मला झा, सरस्वती देवी झा, उर्मिला झा, वंदना झा, कामिनी झा, साधना झा, नमिता मिश्रा और स्नेहशीला झा सहित कुल 34 मातृशक्तियां शामिल हैं।

समाज के अध्यक्ष पं. विजय कुमार झा ने बताया कि अब तक ऐसे आयोजनों में प्रशस्ति पत्र, अभिनंदन पत्र या सम्मान पत्र प्रदान किए जाते थे, लेकिन इस बार पहली बार मातृशक्तियों को ‘प्रणाम पत्र’, शॉल, श्रीफल, साड़ी और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में वरिष्ठ महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगा।

Read More : रायपुर ग्रामीण पुलिस की अपराधियों पर शिकंजा, विशेष अभियान चलाकर 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार


Related Articles