रायपुर, 2026। होली के पावन पर्व पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव जीवन में आनंद, उमंग और भाईचारे का संदेश लेकर आता है तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
मंत्री वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कामना की कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली के नए रंग भरें।

