Chhattisgarh Special Train: रायपुर: होली और आगामी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए South East Central Railway के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें एक मेमू पैसेंजर स्पेशल और एक लंबी दूरी की होली स्पेशल एक्सप्रेस शामिल है।
दुर्ग–रायगढ़ मेमू स्पेशल चार दिन चलेगी
दैनिक और कम दूरी के यात्रियों को राहत देने के लिए दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल (08834/08833) 02, 03, 05 और 06 मार्च 2026 को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और खरसिया में ठहराव लेते हुए शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 08833 रायगढ़ से शाम 7:00 बजे चलेगी और रात 12:10 बजे रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। 8 कोच वाली इस मेमू ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
हटिया–मुंबई होली स्पेशल एक्सप्रेस
लंबी दूरी के यात्रियों के लिए हटिया और Lokmanya Tilak Terminus (मुंबई) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल 02 और 09 मार्च 2026 को शाम 4:20 बजे हटिया से रवाना होगी। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और नासिक रोड से होते हुए तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल 04 और 11 मार्च 2026 को सुबह 5:00 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:00 बजे हटिया पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और एसी-II कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

