Chhattisgarh Raipur News: अमलेश्वर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के सांकरा अमलेश्वर आगमन पर भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, झीट सरपंच राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राहुल टिकरिहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम का समापन जोशपूर्ण नारों और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

