न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के सहयोग से पार्लर प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए उपकरण वितरित

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के सहयोग से पार्लर प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए उपकरण वितरित

Durg Parlor Training News दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र, कोड़िया द्वारा बेसिक एवं एडवांस पार्लर कोर्स के तहत पार्लर सामग्री वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माय भारत छत्तीसगढ़ के उप निदेशक नितिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शास्त्रीय संगीत शिक्षिका पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत कोड़िया के सरपंच खुमान निषाद तथा एनयूजेएफ राजनांदगांव की समन्वयक सावित्री निषाद शामिल रहीं।

मून ब्यूटी पार्लर एवं गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र कोड़िया की संचालिका और ब्यूटीशियन गायत्री निषाद ने बताया कि शासकीय अधिकृत संस्था न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से द्विमासिक पार्लर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में ग्राम सहित आसपास के सात प्रशिक्षणार्थियों गायत्री निषाद, थामेश्वरी साहू, रेणुका साहू, ज्योति निषाद, प्रज्ञा निषाद, ललिता निषाद और लक्ष्मी यादव ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई।

समापन अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए थ्रेडिंग चेयर, वैक्स हीटर, हेयर ड्रायर सहित अन्य आवश्यक पार्लर सामग्री वितरित की गई और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि नितिन कुमार शर्मा ने प्रशिक्षक गायत्री निषाद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को सीखी गई कला का सदुपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

सरपंच खुमान निषाद ने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई। सावित्री निषाद ने महिलाओं को व्यवहार कौशल और पार्लर संचालन की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, सचिव आदित्य भारद्वाज, उपकोषाध्यक्ष आरती निषाद, दीपक चॉइस सेंटर संचालक पंकज दीपक, लुकेश्वरी, ऋतु, वासिनी, धारणा सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Read More : रिसाली में वीरांगना टीम का ट्रैफिक जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और हेलमेट वितरण से दिया सुरक्षित ड्राइविंग का सशक्त संदेश


Related Articles