रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत, कोर्ट में शॉर्ट मारते ही अचानक गिर पड़े

रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत, कोर्ट में शॉर्ट मारते ही अचानक गिर पड़े

Raipur Heart Attack News रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड में बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय अमृत बजाज के रूप में हुई है। वे हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे और शुगर के मरीज बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह वे रोज की तरह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान उन्होंने एक शॉट मारा और शटल कॉक उठाने के लिए आगे बढ़े, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े।

मौजूद दोस्तों ने तुरंत उन्हें संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, अमृत बजाज प्रतिदिन दोस्तों के साथ बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने जाते थे और यह उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा था। 16 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था। हाल के दिनों में प्रदेश में अचानक हार्ट अटैक से मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी है।

Read More : Bhilai Suicide News: बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, रात 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, सुबह फंदे से लटकती मिली लाश


Related Articles