खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

Kharora Police Action रायपुर। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) के अंतर्गत थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 40 पौवा अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 MG 9613 में दो व्यक्ति ग्राम मांठ से अड़सेना की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने मुड़पार तिराहा चौक आईटीबीपी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान आरोपी टिकेश निषाद (27 वर्ष) निवासी अड़सेना वार्ड क्रमांक 10 थाना खरोरा जिला रायपुर एवं पुरूषोत्तम निषाद (35 वर्ष) निवासी अड़सेना थाना खरोरा जिला रायपुर को पकड़ा गया।

आरोपियों के पास से एक काले रंग के चैन वाले बैग में 20 पौवा देशी मदिरा मसाला रोमियो और 20 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले, प्रत्येक 180-180 मिलीलीटर की कुल 7 लीटर 200 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। प्रकरण में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में संपन्न की गई।

Read More : महाशिवरात्रि पर अमलीडीह में क्रिकेट का रोमांच, उद्घाटन मैच में डुमरडीह की शानदार जीत


Related Articles