अमलेश्वर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत शिवपार्क कॉलोनी स्थित शिव मंदिर का छठवां स्थापना दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
शिवमंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे भगवान भोलेनाथ की आरती से होगी। इसके पश्चात दोपहर 11:30 बजे से शिव रुद्राभिषेक एवं विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। रुद्राभिषेक के बाद महाभंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती रेणु प्रमोद वर्मा शिव रुद्राभिषेक एवं आरती कार्यक्रम को संपन्न करेंगी। वहीं, संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा के सान्निध्य में विधिवत संपन्न कराया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत शिवपार्क कॉलोनी के पुरुष एवं महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
आयोजन को सफल बनाने में शिवपार्क कॉलोनी के समस्त निवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए श्री मोरध्वज साहू, नरेंद्र दुबे, प्रवीण चंद्राकर, नरेंद्र विश्वकर्मा, विजेंद्र चंद्राकर, पंडित राजकिशोर भट्ट, पुरुषोत्तम लखेरा, ए.के. जायसवाल, विनोद देशमुख, अभय सैनी, मनोज शर्मा, संतोष शर्मा, संदीप नायक, मुकेश पंडित, दानेश चंद्राकर, धनपाल कटरे, महेश निषाद, एन.एल. यादव, महेंद्र बंजारे, पी.पी. सिंह, लाल बहादुर साहू, देवनारायण चंद्राकर, रमेश ठाकुर, प्रेमनारायण शर्मा, श्रीमती अनिता कंवर, ध्रुव कुमार वर्मा, दिलीप केरकेट्टा, प्रदीप भोंसले, योगेंद्र साहू, गिरधर साहू, शुभम नामदेव, नागेश साहू, लक्ष्य देवांगन, दीनू ठाकुर, नरेश साहू, नीरज रॉय, विकास राजपूत, पी. डिगेश्वर, गोवर्धन सोनकर, शैलेंद्र श्रीवास, टोमन ठाकुर, बीरबल सिंह, आशुतोष सन्यासी, संतोष साहू, राहुल भूपेंद्र वर्मा, ओंकार साहू, अनूप सोनी, चंद्रकिशोर एवं शिव शक्ति महिला मानस मंडली सहित अन्य श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
शिवपार्क कॉलोनीवासियों ने समस्त भक्तजनों से शिव रुद्राभिषेक, आरती, महाभंडारा एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अमलेश्वर का शिवपार्क क्षेत्र शिवमय होने जा रहा है।

