Raipur Crime News: धारदार चाकू लहराकर इलाके में फैला रहा दहशत, खमतराई पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा

Raipur Crime News: धारदार चाकू लहराकर इलाके में फैला रहा दहशत, खमतराई पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी कर दबोचा

Raipur Crime News रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार स्टील चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पृथ्वीराज चौहान (24 वर्ष) निवासी छोटापारा, आरवीएच कॉलोनी, थाना खमतराई के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी दौरान 14 फरवरी को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंडर ब्रिज के दोनों ओर से घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के तहत भी जेल जा चुका है। नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Read More : स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर में 113 उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया ‘मोर बिजली ऐप’, 25 शिकायतों का मौके पर समाधान


Related Articles