Chhattisgarh Trains Cancelled: रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम होगा। जिसके लिए 20 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को 4 से 26 अप्रैल तक कैंसिल किया गया है।
इसके अलावा रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज बनाने गर्डर लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 14 और 15 फरवरी को कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे के अनुसार 14 और 15 फरवरी को कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता), अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) रूट के यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच करें। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने और यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है।
इसके अलावा 14 फरवरी को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसी दिन 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी और गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस भी रहेगी रद्द
गाड़ी संख्या 18030 और 18029 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) 4 से 24 अप्रैल और 6 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। इसी तरह 18237 (कोरबा-अमृतसर) और 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी।
12409-12410 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन) और 12101-12102 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) सहित 12807-12808 (विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस भी अलग-अलग डेट में अप्रैल में रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी।
साथ ही कुछ ट्रेनें अपने डिस्टिनेशन तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही स्टॉप की जाएंगी। गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं 15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। दुर्ग से गोंदिया और गोंदिया से दुर्ग के बीच का सफर रद्द रहेगा।
डिस्टिनेशन से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

