Sai Cabinet Meeting News : बजट सत्र से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक, बनेगी रणनीति, कई अहम फैसलों पर लग सकती हैं मुहर

Sai Cabinet Meeting News : बजट सत्र से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक, बनेगी रणनीति, कई अहम फैसलों पर लग सकती हैं मुहर

Sai Cabinet Meeting News रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम और नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी। खास बात यह है कि यह बैठक बजट सत्र से ठीक पहले हो रही है, ऐसे में आगामी बजट को लेकर भी महत्वपूर्ण मंथन होने की संभावना है।

बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों, वित्तीय प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट के निर्णयों को आगामी बजट सत्र की दिशा और प्राथमिकताओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आगामी बजट और सरकार की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं।

Read More : मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा रहे 17 कांग्रेसियों पर FIR, तीन कार्यकर्ताओं को भेजा जेल


Related Articles