Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों और संकल्पशक्ति के परिणामस्वरूप प्रदेश में पहले राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान (NSTI) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सांसद अग्रवाल द्वारा लोकसभा में इस विषय को प्रखरता से उठाए जाने के बाद अब राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर में जमीन की जानकारी मांगी है। जमीन का चिह्नांकन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Raipur News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल का युवाओं को बड़ा तोहफा, रायपुर में खुलेगा राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान

