ICFAI University New Admission Prospectus : स्टार्टअप और ग्लोबल करियर पर फोकस, ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने जारी किया नया प्रवेश प्रॉस्पेक्टस

ICFAI University New Admission Prospectus : स्टार्टअप और ग्लोबल करियर पर फोकस, ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने जारी किया नया प्रवेश प्रॉस्पेक्टस

ICFAI University New Admission Prospectus रायपुर। ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अपना प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शिव दयाल पांडे ने कहा कि ICFAI यूनिवर्सिटी का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह सक्षम बनाना है।

कुलपति डॉ. पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय में विज्ञान, तकनीक, नवाचार, शोध, कानून और प्रोफेशनल स्किल्स पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यहां प्रबंधन, वाणिज्य, विज्ञान, कला, शिक्षा एवं कानून जैसे विषयों में 2 वर्ष, 3 वर्ष और 4 वर्ष की अवधि वाले करियर-ओरिएंटेड स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि छात्रों को स्टार्ट-अप और अंतरराष्ट्रीय करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में इन्क्यूबेशन सेंटर और विदेशी भाषा प्रयोगशाला (फॉरेन लैंग्वेज लैब) स्थापित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के लिए विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और वास्तविक कार्य वातावरण से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Read More : Central Bank MSME Loan : रायपुर में सेंट्रल बैंक का एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम, 45 उद्यमियों को 193 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत


Related Articles