Raipur Police Action on Criminals रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देशन में पश्चिम जोन में विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर 162 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर एवं मुजगहन थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तामीली के लिए यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना टिकरापारा क्षेत्र से 18 स्थायी वारंट और 20 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई। थाना कबीर नगर में 16 स्थायी और एक गिरफ्तारी वारंट, थाना राजेंद्र नगर में 10 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट, थाना डीडी नगर में 9 स्थायी और 6 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई। थाना आमानाका क्षेत्र में 9 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट, थाना आज़ाद चौक में 7 स्थायी और 13 गिरफ्तारी वारंट, थाना पुरानी बस्ती में 3 स्थायी और 14 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। वहीं थाना सरस्वती नगर में 1 स्थायी और 15 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना मुजगहन क्षेत्र में 1 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।
अभियान के दौरान कुल 74 स्थायी वारंट एवं 88 गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए कुल 162 वारंटियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य गंभीर प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
Read More : रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, फोटो कॉपी दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद

