CG Raipur News: रायपुर। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज मोवा इकाई का वार्षिक अधिवेशन आगामी 7 फरवरी को डॉ. खूबचंद बघेल सत्संग भवन, वीआईपी रोड मोवा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता रायपुर राज के राज प्रधान जागेश्वर प्रसाद वर्मा करेंगे।
मीडिया प्रभारी दिग्विजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में खोड़स राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं टंक राम वर्मा, विजय बघेल, छाया वर्मा एवं मोतीलाल साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अधिवेशन के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों में मोवा इकाई के वार्ड प्रमुख लक्ष्मी नायक, सचिव रामाधार वर्मा, कोषाध्यक्ष मुरारी वर्मा तथा युवा अध्यक्ष विजय वर्मा की सक्रिय भूमिका रही है।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं मोवा इकाई के पूर्व वार्ड प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।

