उतई, आँचल वर्मा। करोड़ों रुपये के धान घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे को लेकर 20 जनवरी को दुर्ग कलेक्टर कार्यालय के समक्ष कांग्रेस द्वारा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंत्रियों की ‘बारात’ निकाली और कलेक्टर दुर्ग को मुख्यमंत्री के नाम प्रतीकात्मक रूप से मुसवा (चूहा) सौंपा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि धान घोटाले के लिए किसी मुसवा को नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “धान मुसवा ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रीगणों ने खा लिया है।”

