Bhopal Undergarments Theft: महिलाओं की पैंटी चोरी करने वाला चोर पुलिस गिरफ्त में, अजीब शौक ने खोल दी पूरी पोल, जानिए पूरा मामला

Bhopal Undergarments Theft: महिलाओं की पैंटी चोरी करने वाला चोर पुलिस गिरफ्त में, अजीब शौक ने खोल दी पूरी पोल, जानिए पूरा मामला

Bhopal Undergarments Theft भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से चोरी का एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक महिलाओं के सूने घरों में चोरी करने के बाद उनके अंडरगारमेंट्स पहनकर सोने का अजीब शौक रखता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है। वह लंबे समय से कोलार क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी खासतौर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की चोरी करता था। हाल ही में एक चोरी के दौरान उसने बड़ी लापरवाही कर दी, जिससे उसका भेद खुल गया।

दरअसल, चोरी करते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड उसी घर में गिर गया। बाद में जब घर के मालिकों को चोरी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई, तो मौके से मिले श्रमिक कार्ड के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्ड में दर्ज जानकारी के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी दीपेश ने न केवल चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया, बल्कि अपने अजीब शौक के बारे में भी कबूलनामा किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स पहनकर सोता था।

इस घटना के सामने आने के बाद कोलार इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Read More : बरेला जमीन विवाद में हत्या मामले में 7 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 पकड़ाए, फरार अन्य की तलाश जारी


Related Articles