Congress OBC National Coordinator:  गिरीश देवांगन बने कांग्रेस OBC डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय समन्वयक, भूपेश बघेल के हैं करीबी

Congress OBC National Coordinator:  गिरीश देवांगन बने कांग्रेस OBC डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय समन्वयक, भूपेश बघेल के हैं करीबी

Congress OBC National Coordinator: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को कांग्रेस के OBC विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। देवांगन इससे पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) के अध्यक्ष रह चुके हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

पार्टी संगठन में यह जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि OBC वोट बैंक राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। देवांगन की नई भूमिका संगठन मजबूत करने और OBC समाज के मुद्दों को केंद्र में लाने में अहम मानी जा रही है।

कौन हैं गिरीश देवांगन?

पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह प्रत्याशी थे। हालांकि, देवांगन को सफलता नहीं मिली थी।

गिरीश देवांगन खरोरा रायपुर के रहने वाले हैं और उनके मामा का घर राजनांदगांव में है। 61 साल के गिरीश देवांगन के पिता का नाम राम प्रसाद देवांगन है। गिरीश देवांगन ने छत्तीसगढ़ कॉलेज से जुड़े पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। देवांगन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में माना जाता है। इसके अलावा, गिरीश देवांगन छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पेशे से किसान गिरीश देवांगन की पत्नी गृहणी हैं।


Related Articles