Kuno National Park Cheetah Birth: पहली भारतीय चीता मुखी ने 5 शावकों को दिया जन्म, प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता

Kuno National Park Cheetah Birth: पहली भारतीय चीता मुखी ने 5 शावकों को दिया जन्म, प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता

Kuno National Park Cheetah Birth: कूनो नेशनल पार्क से भारत के लिए ऐतिहासिक खबर आई है। पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह क्षण न सिर्फ कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है क्योंकि इन शावकों ने चीता रीइंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट को नई दिशा दी है। मुखी की यह ब्रीडिंग भारत में चीता संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पांचों शावक बिल्कुल सुरक्षित

मुखी की उम्र 33 महीने है और उसका मां बनना इस तथ्य की पुष्टि करता है कि चीते भारतीय वातावरण में सफलतापूर्वक अनुकूल हो रहे हैं। यह पहली बार है जब भारत की मिट्टी पर जन्मी किसी मादा चीता ने सफल ब्रीडिंग की है। अधिकारियों ने बताया कि मुखी और उसके पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार निगरानी में हैं।

मुखी ने अपने व्यवहार और स्वास्थ्य से यह संकेत दिए हैं कि आने वाले वर्षों में वह चीता आबादी को और मजबूत बना सकती है। यह उपलब्धि देश में आत्मनिर्भर और जेनेटिकली विविध चीता जनसंख्या तैयार करने की दिशा में मजबूत कदम मानी जा रही है।

चीतों की संख्या हुई 32

मुखी के पांच शावकों के आने के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इनमें 29 चीते कूनो नेशनल पार्क में और 3 गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रखे गए हैं।

Read More : शहीद आशीष शर्मा की अंतिम यात्रा में रो पड़े बालाघाट SP, भाई को सब इंस्पेक्टर बनाने किया ऐलान


Related Articles