रायपुर। 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य अपने स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, और इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी रायपुर में भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पहल रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से संभव हो रही है।
इस कार्यक्रम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सांसद अग्रवाल के आग्रह पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण’ टीम को रायपुर में प्रदर्शन हेतु समयानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा निर्धारित अभ्यास और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाएगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व, आत्मसम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस दिन रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन एक अविस्मरणीय क्षण होगा। यह आयोजन युवाओं के मन में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करेगा।”
यह आयोजन न सिर्फ छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, प्रेरणा और आत्मबल की दिशा में अग्रसर करने का कार्य करेगा।
इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर भी जोरों पर हैं और पूरा राज्य इस अद्भुत प्रदर्शन का साक्षी बनने को उत्सुक है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 पर ऐतिहासिक आयोजन!
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 2, 2025
यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व हो रहा है कि, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना द्वारा 'सूर्य किरण एरोबेटिक' का प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भव्य आयोजन हमारे युवाओं में… pic.twitter.com/0FaMstB3a1