बेंगलुरु। क्रिकेटर विराट कोहली के लिए फैंस की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार एक फैन ने जो किया, वो प्यार और पागलपन के बीच की रेखा को मिटा देता है। RCB की जीत के जश्न में जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में 11 लोगों की मौत की खबर आई, सोशल मीडिया पर विराट को लेकर गुस्सा भी दिखा, मगर एक फैन के रवैया ने सबको चौंका गया।
इस फैन ने विराट कोहली की तस्वीर पर अपने खून से तिलक लगाया। उसने पहले अपनी कलाई ब्लेड से काटी, और फिर खून निकालकर विराट की तस्वीर पर तिलक लगाया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
दीवानगी की हद या मानसिक असंतुलन?
फैन का ये कृत्य देखकर सवाल उठना लाज़मी है —
क्या ये प्यार है, या पागलपन?
क्या किसी इंसान के लिए इतना आगे जाना सही है?
क्या इस तरह की भक्ति एक आइकन को गौरव देती है या असहज कर देती है?
सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।
एक यूजर ने लिखा –
“विराट ने तो उससे ऐसा करने को नहीं कहा। हम भी विराट को मानते हैं, लेकिन ये करना जरूरी नहीं।”
एक अन्य ने कहा –
“ये पागलपन है, और इससे किसी को कुछ नहीं मिलेगा।”
क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजना भारत में आम है। लेकिन ऐसा पागलपन करना एक खतरनाक चेतावनी है। विराट कोहली को अपना आदर्श मानना गलत नहीं, लेकिन अगर वो खुद इस वीडियो को देखें तो शायद दुखी ही होंगे। RCB की जीत पर हुए हादसे से पहले ही माहौल संवेदनशील था। 11 लोगों की मौत के बाद #ArrestKohli ट्रेंड करने लगा। ऐसे में यह खून का तिलक वाला वीडियो कुछ और ही सवाल खड़े कर रहा है।
विराट ने जताया शोक, लेकिन फैन ने जताई दीवानगी
जहां एक ओर विराट इस घटना से मर्माहत हैं, वहीं उनका यह फैन शायद ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि “विराट के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं”। लेकिन क्या ऐसा करके वो खुद विराट को भी असहज नहीं कर रहा?
एक फैन के लिए अपने स्टार से जुड़ाव स्वाभाविक है, लेकिन जब वो खुद को नुकसान पहुंचाने लगे, तो उसे प्यार नहीं कहा जा सकता। विराट कोहली एक खिलाड़ी हैं, रोल मॉडल हैं, लेकिन वो ये कतई नहीं चाहेंगे कि उनका फैन इस हद तक जाए।
वक्त है कि फैन कल्चर को थोड़ा और ज़िम्मेदार बनाया जाए। प्यार की ज़ुबान इज्जत होती है, खून नहीं।