रायपुर में मानसून देगा दस्तक: बस्तर हुआ पूरा कवर, बिजली गिरने से 1 की मौत

रायपुर में मानसून देगा दस्तक: बस्तर हुआ पूरा कवर, बिजली गिरने से 1 की मौत

Chhattisgarh Monsoon 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर समेत सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने यह संभावना भी जताई है कि, अगले 24 घंटे में मानसून राजधानी रायपुर में प्रवेश कर सकता है। बस्तर जिला मानसून ने पूरी तरह कवर कर लिया हैं। इससे पहले बिलासपुर में गुरुवार को तेज बारिश हुई, जबकि बलौदाबाजार में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकिआठ लोग घायल हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर समेत 9 जिलों के अधिकांश जगहों में बारिश होने की उम्मीद है। रायपुर–दुर्ग सहित 8 जिलों के अनेक स्थानों में बारिश होगी। 7 जिलों के कुछ और बाकी जिलों के एक- दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने से एक की मौत, आठ घायल

बलौदाबाजार में बीते दिन बारिश से बचने के लिए 26 वर्षीय प्रतीक कोसले समेत 9 लोग पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास रुके थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रतीक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाकी लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बुधवार 28 मई को मानसून की एंट्री हुई है। 24 घंटे में ही बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके बाद संभावना हैं कि, अगले 24 से 48 घंटों में मानसून रायपुर में एंट्री कर सकता है। यहां मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 16 जून है। 24 मई को केरल में मानसून की दस्तक हुई थी तो माना जा रहा था कि छह जून को प्रदेश में भी मानसून पहुंचेगा, लेकिन नौ दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी।


Related Articles