‘कांग्रेस गलत तरीके से पेश कर रही है मेरा बयान’…डिप्टी सीएम ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

‘कांग्रेस गलत तरीके से पेश कर रही है मेरा बयान’…डिप्टी सीएम ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

मध्यप्रदेश। “कांग्रेस गलत तरीके से मेरा बयान पेश कर रही है।” यह बात डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कही है। कांग्रेस ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया था।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा – “कांग्रेस इसे गलत तरीके से पेश कर रही है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने कहा था कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त काम किया है और देश की जनता भारतीय सेना के सामने नतमस्तक है। मुझे लगता है कि जो लोग साजिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मैंने जबलपुर के एक सिविल डिफेन्स वॉलेंटियर्स कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कहा कि, सेना की जितनी सराहना की जाए उतना कम है। यही शब्द मैंने कहे हैं। मेरे शब्दों को तोड़मड़ोर कर पेश किया गया। देश की जनता, भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है क्योंकि वे हमारी रक्षा करती है, यही मेरा आशय है। विचलित होकर ऐसा काम कर रहे हैं। उनकी स्थिति कैसी है वे खुद अपने गिरेबान में झांककर देखें।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा – ‘जैसी नज़र वैसे नज़ारे होते हैं, जैसे भाव होते हैं तो आपके सुनने के अर्थ भी वैसे ही हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए देश की सेना का कोई सम्मान नहीं है और ये हमने पहले भी देखा है। तो आज कांग्रेस के नेता वही प्रवृत्ति बता रहे हैं। जगदीश देवड़ा जी ने बिल्कुल ठीक कहा है। पूरा देश, देश की सेना, सैनिकों के चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया है। अब कांग्रेसियों के मन में जो है वही भाव निकलकर आएंगे। ये देश पूरी सेना के लिए अपने आपको कृतज्ञ महसूस करता है और भारतीय जनता पार्टी के नेता इसी बात को दोहरा रहे हैं।

वायरल वीडियो में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा था कि, मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य हमने देखा कि, कैसे पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया। बच्चों के सामने गोली मारी गई। पूरे देश के लोगों के दिमाग में था कि, जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक आतंकियों को नेस्तेनाबूद नहीं करेंगे चैन से नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है…उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है, उन्होंने जो जवाब दिया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।”


Related Articles