DC vs RR HIGHLIGHTS : IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, राजस्थान को हराया

DC vs RR HIGHLIGHTS : IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, राजस्थान को हराया

DC vs RR HIGHLIGHTS IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुण जेटली स्टेडियम में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 गेंद में 11 रन बनाए। सुपर ओवर में राजस्थान के दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 31 के निजी स्कोर पर वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने 19 गेंद में 31 रन बनाए। रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंद में 51 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 17 गेंद में 26 रन बनाकर रन आउट हुए। हेटमायर ने 9 गेंद में 15 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। फ्रेजर मैक्गर्क 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। करुण नायर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। राहुल 32 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 37 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 34 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में 34 रन और आशुतोश 11 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो, तीक्षणा और हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।


Related Articles