नेशनल यूथ डे पर बलौदाबाजार-भाटापारा में युवा संवाद, मंत्री टंकराम वर्मा बोले- राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं युवा

नेशनल यूथ डे पर बलौदाबाजार-भाटापारा में युवा संवाद, मंत्री टंकराम वर्मा बोले- राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं युवा

रायपुर, 12 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा, विचार और संकल्प से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने, नवाचार को अपनाने और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में युवाओं से सीधा संवाद, प्रेरणादायक व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अनुभव साझा किए गए। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

जिला प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सभी युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन जिले में युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Read More : जनसंपर्क अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, आधुनिक तकनीक पर फोकस


Related Articles