पुरानी रंजिश में युवक पर कटर से हमला, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियां भी जब्त

पुरानी रंजिश में युवक पर कटर से हमला, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियां भी जब्त

Durg Crime News दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर सात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा था। इसी दौरान 3 से 4 युवक वहां पहुंचे और उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी बीच आरोपियों में शामिल किशन ढीमर ने अपने पास रखे कटर से अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने युवक के सीने और गले के पास कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस और चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विशाल लड़वाल (25), राहुल महंत (23), अभिषेक साहू (25), हरेराम चौहान (26), चेतन उके (19), प्रमोद कुमार चौहान (23) और अभिषेक प्रताप गौड़ (25) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विशाल लड़वाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कटर बरामद किया है, साथ ही घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग गाड़ियों से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक स्कूटी, एक एक्टिवा और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More : बिलासपुर में खौफनाक वारदात: महिला की हत्या, 7 घायल; अवैध संबंध के शक में परिवार पर हमला


Related Articles