Mango Shake : गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत होती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता हैं। इस मौसम में तरबूज और आम की भरमार नजर आती है।
आम को कच्चा और पका खाना अच्छा होता है। गर्मियों में हर कोई मैंगो शेक पीना पसंद करते है लेकिन किन लोगों के लिए इसका सेवन सही नहीं है चलिए जानते हैं…
आम में पाए जाते हैं पोषक तत्व
आपको बताते चलें कि, फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है।आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई, के और बी 6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं जैसे कि विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
जानिए मैंगो शेक पीने के फायदे
आपको बताते चलें कि, गर्मियों में मैंगो शेक पीने के फायदे होते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, गर्मियों में मैंगो शेक पीना बहुत टेस्टी और ठंडक देने वाला होता है, लेकिन इसे पीने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। आम में विटामिन ए, सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो पाचन को भी अच्छा लगता हैं। दूध के साथ मिलकर यह शेक ताकत का अच्छा स्रोत बन जाता है, जो एनर्जी देता हैं।
इन लोगों को मैंगो शेक से करना चाहिए परहेज
आपको बताते चलें, मैंगो शेक पीने के जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं, उन्हें भी मैंगो शेक कम ही पीना चाहिए। इसके अलावा गैस, एसिडिटी या लिवर से जुड़ी समस्याओं वालों को भी मैंगो शेक का सेवन नहीं करना चाहिए।
बता दें कि, गर्मी में आम का शेक जरूर पिएं, लेकिन अपने शरीर को जरूरत के मुताबिक ही इसे संतुलित मात्रा में पीना चाहिए।