रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में बस्तर की जनजाति महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान से सम्मानित किया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डॉ. कश्यप को बधाई दी है। आइये जानते हैं क्या है राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान और कौन हैं डॉ. जयमति कश्यप….।
कौन हैं डॉ. जयमति कश्यप
डॉ. जयमति कश्यप छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की एक प्रसिद्ध जनजातीय महिला कलाकार हैं। उन्हें उनकी कला और सामाजिक योगदान के लिए 31 मई 2025 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया।
डॉ. जयमति कश्यप ने बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक और जनजातीय कला को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों ने स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस सम्मान के माध्यम से उनके प्रयासों को सराहा गया, जो न केवल कला के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्थान में भी उल्लेखनीय हैं।
क्या है राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान
देवी अहिल्याबाई की स्मृति मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा साल 1996-97 में राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान की स्थापना की गई थी। यह सम्मान उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है, जो समाज, संस्कृति, कला, साहित्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। पुरूस्कार में एक प्रशाति पत्र और पांच लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
साल 2024 का प्रतिष्ठित सम्मान छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोंडागांव से आने वाली जनजाति महिला कलाकार डॉ. ज्यामिति कश्यप को दिया जा रहा है। डॉ. जयमति कश्यप बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने वाली एक प्रेरणादायक शख्सियत हैं।
पारम्परिक वेशवूषा में पहुंची मंच पर
पीएम मोदी ने डॉ. ज्यामिति कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान डॉ. ज्यामिति कश्यप अपने पारम्परिक वेशवूषा में नजर आई। डॉ. ज्यामिति कश्यप बस्तर अंचल की जनजाति महिला कलाकार हैं, डॉ. ज्यामिति कश्यप गोंडी साहित्य, जनजातीय कला परंपरा और सामाजिक परम्पराओं की अध्यापा है। डॉ. कश्यप गूंदी, कीटोकाट गायन और काव्य की प्रस्तुतियां करती है।
मैं बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोक संगीत में योगदान के लिए देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप ने कहा, “मुझे लोक संगीत में मेरे काम के लिए सम्मानित किया गया है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी से यह पुरस्कार मिलेगा। मैं बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
डिप्टी सीएम ने दी बधाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर के कोंडागांव जिले की डॉ जयमती कश्यप जी को जनजातीय, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में योगदान, समाज में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2024 का ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान’ से सम्मानित किया। हमारे लिए गर्व की बात है। बहुत- बहुत बधाई।