Forbes 2025 Ranking: दुनिया के पावरफुल देशों की लिस्ट में किन देशों का दबदबा, कौन-से नंबर पर है भारत?

Forbes 2025 Ranking: दुनिया के पावरफुल देशों की लिस्ट में किन देशों का दबदबा, कौन-से नंबर पर है भारत?

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन Forbes ने 2025 के सबसे पावरफुल देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिका पहले, चीन दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए नेतृत्व क्षमता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक शक्ति, वैश्विक गठबंधन और सैन्य ताकत जैसे कारकों को ध्यान में रखा गया है। आइए जानते हैं 2025 के टॉप 10 सबसे पावरफुल देशों की पूरी लिस्ट और भारत की स्थिति।

कौन-सा सबसे पावरफुल, भारत किस नंबर पर?
फोर्ब्स की लिस्ट में 30.34 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और 35.5 करोड़ की आबादी वाला अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं, चीन दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है। फोर्ब्स के मुताबिक, ब्रिटेन चौथे और जर्मनी पांचवें नंबर पर है (डिटेल के लिए चार्ट देखें)। भारत इस लिस्ट में यूएई के बाद 12वें नंबर पर है। भारत की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। यह जनसंख्या के लिहाज से अब दुनिया का सबसे बड़ा मुल्क है। हमारी जीडीपी 3.55 ट्रिलियन डॉलर की है। यही वजह है कि भारत के टॉप 10 में न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत टॉप 10 में क्यों नहीं आ पाया?
भारत के टॉप 10 में न होने की कुछ वजहें हो सकती हैं। जैसे कि भारत की जीडीपी अभी भी जर्मनी, ब्रिटेन और जापान जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं से कम है। भारत की सैन्य ताकत मजबूत जरूर है, लेकिन वैश्विक गठबंधनों में इसकी भागीदारी अमेरिका और चीन की तुलना में कम है। भारत की कूटनीति तेजी से मजबूत हो रही है, लेकिन अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों के मुकाबले यह अभी भी कुछ पीछे है। साथ ही, भारत दूसरे देशों के मामले में दखल देने में भरोसा नहीं रखता।


Related Articles