लोकसभा में कब होगी वंदे मातरम् पर होगी चर्चा? जानें पीएम मोदी लेंगे हिस्सा या नहीं

लोकसभा में कब होगी वंदे मातरम् पर होगी चर्चा? जानें पीएम मोदी लेंगे हिस्सा या नहीं

नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते के अंत में लोकसभा में राष्ट्रगान वन्देमातरम् पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा में 10 घंटे का समय चर्चा के लिए रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।

150 वर्ष पूरा होने पर विशेष चर्चा

राष्ट्रगान वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में इस पर विशेष चर्चा कराई जा सकती है। यह चर्चा आजादी की लड़ाई में प्रेरणा देने वाले इस गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 30 नवंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक और लोकसभा-राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश हुई थी।

बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी रचना

‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी और इसे पहली बार सात नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित किया गया था। पिछले महीने इसके 150 वर्ष पूरा होने पर देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया था। पीएम मोदी ने भी वंदे मातरम् को आजादी की अमर धरोहर बताते हुए युवाओं से इसका गान करने की अपील की थी।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन हंगामा

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकों होंगी। शीतकालीन सत्र में 10 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। हालांकि आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के चलते बाधित हुई। हंगामे के बीच ही लोकसभा ने ‘मणिपुर माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित किया। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पेश किया। शोर-शराबे और हंगामे की वजह से सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


Related Articles