Weather Report Today: अगले 24 घंटे के अंदर 5 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 45 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

Weather Report Today: अगले 24 घंटे के अंदर 5 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 45 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

Weather Report Today: नई दिल्ली। देश में अब भीषण ठंड के बाद कुछ राज्यों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी को 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…

देश के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 5 राज्यों में बारिश परेशानी बढ़ाने वाली है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान तेज हवा के झोंके लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्री तट के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से एक बार फिर से राजधानी दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक चढ़ जाएगा और गर्मी का ऐहसास होगा। वहीं, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी में कल यानी 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली औक मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार में कल यानी 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, बिहार में गुलाबी ठंड की स्थिति बनी रहेगी यानी कि सुबह और शाम ठंड अभी लोगों को परेशान कर सकती है। जिन जिलों में ठंड की स्थिति रहेगा उनमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गया में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में कल यानी 19 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक राज्य में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार शामिल हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में भी कल यानी 19 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों में कल बारिश की संभावना है उनमें सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना, लाहौल और स्पीति शामिल हैं। राजधानी शिमला समेत आसपास के जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। शिमला में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर में कल यानी 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। सोनमर्ग, गुलमर्ग, डोडा और बनिहाल में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल यानी 19 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, जयपुर और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजस्थान के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चुरू, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़ में तापमान में कमी आ सकती है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में कल यानी 19 फरवरी को एक बार फिर से 23 जिलों में बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। आईएमडी के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें विदिशा, झाबुआ, धार, रतलाम, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम का हाल

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृ‌द्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की ‌द्धि की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है और उसके बाद के 4 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।


Related Articles