‘धर्मांतरण के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे’…डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया बयान, कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

‘धर्मांतरण के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे’…डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिया बयान, कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

CG Anti-Conversion Law: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ अब सख्त कानून आने वाला है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार धर्मांतरण रोकने के लिए जल्द ही देश का सबसे सशक्त कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि चंगाई सभा जैसी गतिविधियां लोगों को भ्रमित करती हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षकों के पास परफॉर्मेंस सुधारने का आखिरी मौका: शर्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 3-4 जिलों के एसपी को फटकार लगाई और कहा कि उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि यह परफॉर्मेंस सुधारने का आखिरी मौका है। अगर आने वाले दिनों में स्थिति नहीं सुधरी, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे।

Read More : सौम्या चौरसिया ने इनकम से ज्यादा कमाए 50 करोड़, EOW के इतिहास में सबसे बड़ी कमाई का केस, 8 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश

कांग्रेस पर विजय शर्मा का पलटवार

बिहार चुनाव में भाजपा नेताओं के प्रचार को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक रूप से मजबूत है और एनडीए (NDA) की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेताओं को पहले यह बताना चाहिए कि उनकी पिछली पदयात्रा का क्या नतीजा निकला। भाजपा कार्यकर्ता कैसे और कहाँ जाएंगे, यह कांग्रेस को तय नहीं करना चाहिए।”

विजय शर्मा ने तंज भरे अंदाज में कहा, “हम पूरी ताकत के साथ एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। देखना यह है कि कांग्रेस वहां जाकर लड़ाई लड़ेगी या टिकट बेचेगी, उम्मीद है कि इस बार वे कुछ अच्छा करेंगे।”


Related Articles