Health News: फिट रहने के लिए वॉक जरूरी, पर गर्मियों में सही टाइम चुनना और भी जरूरी

Health News: फिट रहने के लिए वॉक जरूरी, पर गर्मियों में सही टाइम चुनना और भी जरूरी

Health News: गर्मियों में फिट रहने के लिए वॉक करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही समय पर वॉक न करने से फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है? अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कभी भी निकल पड़ते हैं वॉक पर, जबकि गर्मियों के मौसम में सही समय चुनना बहुत जरूरी है।

गर्मियों में वॉक करने का सबसे अच्छा समय सुबह 5 बजे से 7 बजे तक का होता है। इस वक्त मौसम ठंडा रहता है, धूप तेज नहीं होती और हवा भी ताजी होती है। इस समय वॉक करने से ना सिर्फ आप फ्रेश महसूस करते हैं, बल्कि शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी भी मिलता है। इससे मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और पाचन क्रिया भी सुधरती है।

अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ सकते तो फिर शाम का समय बेहतर है, लेकिन ध्यान रहे कि आप 6:30 बजे के बाद ही वॉक पर जाएं। उस वक्त सूरज ढल चुका होता है और गर्मी का असर भी कम हो जाता है। शाम की वॉक से दिनभर की थकान उतर जाती है और मन भी शांत होता है।

वॉक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

गर्मियों में वॉक करते समय पसीना ज्यादा आता है जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसलिए हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। वॉक करते समय कुछ लोग हाथ सीधे रखकर चलते हैं, लेकिन सही तरीका है हाथों को स्विंग करना। इससे शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है और एक्सरसाइज का पूरा फायदा मिलता है। वॉक करते समय फोन में बिजी रहना आपकी चाल और पोस्चर को खराब कर सकता है। इसलिए मोबाइल फोन को जेब में रखें और चारों तरफ का नज़ारा लेते हुए वॉक करें।


Related Articles