रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 का तीसरा और अंतिम चरण आज 23 फरवरी 2025 को संपन्न हो रहा है। इस चरण में राज्य के 50 विकासखंडों में मतदान हो रहा है, जहां 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
CG Panchayat Chunav 2025 Voting तीसरे चरण में निम्नलिखित पदों के लिए मतदान हो रहा है:
पंच: 30,990 पद (उम्मीदवार – 76,199)
सरपंच: 3,802 पद (उम्मीदवार – 17,191)
जनपद सदस्य: 1,122 पद (उम्मीदवार – 4,659)
जिला पंचायत सदस्य: 145 पद (उम्मीदवार – 839)
मतदान का समय और सुरक्षा व्यवस्था
CG Panchayat Chunav 2025 Voting मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
लोकतंत्र की नई रोशनी: पूवर्ती गांव में पहली बार मतदान
CG Panchayat Chunav 2025 Voting एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम के तहत, सुकमा जिले के नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में पहली बार मतदान हो रहा है। यह क्षेत्र वर्षों से नक्सली प्रभाव में था, लेकिन प्रशासन की सशक्त रणनीति के चलते अब यहां मतदान संभव हुआ है।