छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सर्वोच्च विधि अधिकारी पद पर बड़ा परिवर्तन करते हुए विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया है। इससे पहले वे अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को विधि और विधायी कार्य विभाग ने इस नियुक्ति संबंधी आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।
आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विवेक शर्मा को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता (CG Advocate General Vivek Sharma) नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफा स्वीकार
इस महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ही वर्तमान महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार (Advocate General Prafulla Kumar Bharat resignation) भारत के इस्तीफे को भी विधि विभाग ने स्वीकार कर लिया है। उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के शीर्ष विधिक पद की जिम्मेदारी पूरी तरह विवेक शर्मा को सौंपी जा रही है।
अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त थे विवेक शर्मा
Bilaspur high court: प्रफुल्ल कुमार भारत ने राज्य के कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालतों के समक्ष सरकार का पक्ष मजबूती से रखा था। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में विवेक शर्मा (Vivek Sharma Advocate General) पहले से कई अहम विषयों पर अनुभव रखते हैं। इसीलिए सरकार ने उन्हें राज्य के सर्वोच्च विधिक पद के लिए चुना है।
