टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही। 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 15 गेंदों पर 1 चौकों की मदद से 6 रन बनाए। हिमांशू सांगवान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें, रणजी ट्रॉफी के 7वें राउंड में दिल्ली का मुकाबला रेलवे के खिलाफ जारी है। रेलवे की टीम ने पहली पारी में 241 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 100 रन के अंदर चार विकेट खो चुकी है। दिल्ली को विराट कोहली से बड़े रनों की आस थी, मगर खिलाड़ियों के साथ उन्होंने फैंस को भी निराश किया।
Read More : RR New Jersey 2025 : IPL के 18वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी
विराट कोहली मैदान पर उस समय उतरे जब यश धुल आउट होकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली का स्वागत मैदान पर काफी गर्मजोशी के साथ हुआ।
5वीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपना खाता खोला। वहीं 28वें ओवर में उन्होंने हिमांशू को एक चौका भी लगाया। मगर अगली गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में वह गेंद को मिस कर बैठे और गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलते हुए सीधा स्टंप पर जाकर लगी।
कोहली ने 15 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए। हिमांशू सिंह उन्हें आउट कर काफी खुश हुए होंगे। एक तो उन्हें विराट कोहली का बड़ा विकेट मिला, वहीं दूसरा उन्होंने इतने बड़े बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया।
Read More : तिलक वर्मा की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप, 22 की उम्र में करोड़ों के मालिक है
विराट कोहली जब बोल्ड हुए तो उनका स्टंप कार्टवील कर काफी दूर जाकर गिरा, किसी भी गेंदबाज के लिए ऐसा विकेट काफी दिल को सुकून देने वाला माना जाता है।
Harish Sangwan Knocked Out Virat King Kohli , At The Score of 6 (Full Crowd Reaction + Celebration) #ViratKohli𓃵 | #ViratKohli pic.twitter.com/QBHLRfsLKb
— 𝐒𝐑𝐈𝐉𝐀𝐍 🇮🇹 (@LegendDhonii) January 31, 2025
कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद दर्शक एक एक कर स्टेडियम के बाहर निकलने लगे।
विराट कोहली की डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी को DDCA यादगार बनाना चाहता था, उन्होंने फैंस के लिए फ्री एंट्री भी रखी थी, मगर फैंस के हाथ निराशा लगी।
हालांकि अभी दूसरी पारी बाकी है। फैंस उम्मीद करेंगे कि दूसरी पारी में किंग कोहली अपना विराट रूप दिखाएं।