CG Durg News: पाटन। पाटन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति में पाटन निवासी विजय कांत बंछोर को जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से की गई है।
विजय कांत बंछोर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
इस नियुक्ति पर पाटन एवं दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

