उतई कांड से मचा बवाल: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर की न्याय की मांग

उतई कांड से मचा बवाल: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर की न्याय की मांग

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। बच्ची को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन घटना ने समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग और शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने थाना उतई पहुंचकर पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

जिलाध्यक्ष ठाकुर ने घटना के पीछे खुलेआम चल रहे अवैध शराब कारोबार को भी मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी अवैध शराब से जुड़ा था और इसके लिए कुछ अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था। एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा से मुलाकात कर उन्होंने आरोपियों के साथ-साथ संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ठाकुर ने पूर्व में हुई दुष्कर्म घटनाओं में किए गए वादों पर भी तीखा हमला किया और भाजपा नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को उजागर किया। कांग्रेस ने आरोपी को फांसी की सजा, पीड़ित बच्ची को सर्वोत्तम चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहयोग, परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा, और क्षेत्र में अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।

जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वह जनहित में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, नगर पंचायत उतई के पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी सहित कई स्थानीय नेता और नागरिक मौजूद थे।


Related Articles