Aadhar Card Update Fees Hike: UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से Aadhaar Update Fees 2025 में संशोधन करने की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक और डॉक्यूमेंट अपडेट सेवाओं के शुल्क बढ़ गए हैं। साथ ही बच्चों की 7 से 15 वर्ष उम्र के लिए बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क एक साल तक माफ करने का निर्णय लिया गया है, जो 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।
UIDAI के अनुसार यह कदम समय पर बायोमेट्रिक अपडेट को प्रोत्साहित करने और सर्विसेस के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
UIDAI Aadhaar Update Fees 2025 – मुख्य जानकारी
सेवा | शुल्क (₹) 1 अक्टूबर 2025 – 30 सितंबर 2028 | विवरण / शर्तें |
---|---|---|
0–5 साल के बच्चों के लिए Aadhaar जेनरेशन | 75 | निवासियों के लिए मुफ्त |
5 साल से ऊपर के निवासियों के लिए Aadhaar जेनरेशन | 125 | निवासियों के लिए मुफ्त |
Mandatory Biometric Update (5–7 साल और 15–17 साल) | 125 | मुफ्त |
Mandatory Biometric Update (7–15 साल और 17+ साल) | – | ₹125 शुल्क लागू |
Other Biometric Update (साथ में डेमोग्राफिक अपडेट) | – | ₹125 |
Demographic Update (एक या अधिक फ़ील्ड) | – | ₹75 |
PoA / PoI Document Update – Enrollment Centre | – | ₹75 |
PoA / PoI Document Update – myAadhaar Portal | – | ₹75 |
Aadhaar Search / eKYC / Find Aadhaar | – | ₹40 |
नोट: Financial assistance केवल सफल लेनदेन पर लागू होती है।
Aadhaar Update Fees 2028–2031 (आगामी चरण)
सेवा | शुल्क (₹) | विवरण / शर्तें |
---|---|---|
0–5 साल के बच्चों के लिए Aadhaar जेनरेशन | 90 | निवासियों के लिए मुफ्त |
5 साल से ऊपर के निवासियों के लिए Aadhaar जेनरेशन | 150 | निवासियों के लिए मुफ्त |
Mandatory Biometric Update (5–7 साल और 15–17 साल) | 150 | मुफ्त |
Mandatory Biometric Update (7–15 साल और 17+ साल) | – | ₹150 |
Other Biometric Update (साथ में डेमोग्राफिक अपडेट) | – | ₹150 |
Demographic Update (एक या अधिक फ़ील्ड) | – | ₹90 |
PoA / PoI Document Update – Enrollment Centre | – | ₹90 |
PoA / PoI Document Update – myAadhaar Portal | – | ₹90 |
Aadhaar Search / eKYC / Find Aadhaar | – | ₹50 |
बायोमेट्रिक अपडेट फीस में बच्चों के लिए छूट
- 5–7 साल और 15–17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त।
- 7–15 साल के बच्चों के लिए एक साल के लिए शुल्क माफ, 30 सितंबर 2026 तक लागू।
- अन्य सभी मामलों में बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क ₹125 (2025–28) और ₹150 (2028–31) होगा।
UIDAI ने इस फैसले को Mandatory Biometric Update (MBU) में पेंडेंसी कम करने के लिए लिया है।
Demographic और Document Update Fees
- Demographic Update: नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट करना। यदि बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जाए तो मुफ्त, अलग करने पर ₹75 शुल्क।
- Document Update: PoA/PoI दस्तावेज जमा करने पर
- myAadhaar पोर्टल के जरिए: मुफ्त
- Enrollment Centre पर: ₹75
Home Enrolment Service Fees
- Aadhaar Home Enrolment Service: ₹700 (GST शामिल)
- एक ही पते पर कई निवासियों के लिए: पहले निवासी ₹700, प्रत्येक अतिरिक्त निवासी ₹350।
एक नजर में
UIDAI की नई Aadhaar Update Fees 2025 नीति से अब लोगों को सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बच्चों और ऑनलाइन अपडेट के मामले में राहत भी दी गई है। यह कदम Aadhaar सर्विसेज को और अधिक पारदर्शी और समय पर अपडेट करने के लिए उठाया गया है।