यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित पड़री बनमाली गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने बाथरूम में लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले जांच में जुट गए। हालांकि देर शाम तक घटना की वजह नहीं मालूम हो सकी।
पड़री बनमाली गांव निवासी देवेंद्र सिंह के रविशंकर सिंह (40) शनिवार की शाम घर पर मौजूद थे। देर शाम अचानक वह घर के अंदर गए और अलमारी में रखी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। बंदूक लेकर वह बाथरूम की तरफ गए और खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़क कर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक रविशंकर की मौत हो चुकी थी। रविशंकर सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवारीजनों तथा आसपास मौजूद लोगों से बातचीत की। हालांकि घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस सम्बंध में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने गोली मारकर खुद आत्महत्या की है। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। बंदूक लाइसेंसी है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Read More : रायपुर सेंट्रल जेल सुरक्षा में बड़ी चूक, कैदियों के वीडियो वायरल होने के बाद सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड
प्रतापगढ़ मे पारिवारिक कलह में विवाहिता ने की आत्महत्या
उधर, प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने कुएं मे कूद कर अपनी जान दे दी। उसका शव शनिवार सुबह घर से 200 मीटर दूर कुएं मे उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि सुरवा मिश्रपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पटेल शुक्रवार को बच्चों को मेला दिखाने गया। शाम को घर वापस आने पर उसकी पत्नी कमला देवी (45) घर से लापता मिली।
कमलेश रात भर उसे ढूढता रहा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतका के पति के साथ तलाश करना शुरू किया तो कमला का शव घर से कुछ दूर पर एक कुएं में उतराता हुआ मिला। मृतका कम्पोजिट विद्यालय में रसोइया का काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।