Amit Shah in CG: जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुंडाधूर के गांव नेतानार के लिए होंगे रवाना, जानिए क्या है उनका पूरा शेड्यूल

Amit Shah in CG: जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुंडाधूर के गांव नेतानार के लिए होंगे रवाना, जानिए क्या है उनका पूरा शेड्यूल

Amit Shah Visit Chhattisgarh: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल-112 सेवा के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना है।

रायपुर में कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद अमित शाह जगदलपुर पहुंच गए हैं। जगदलपुर पहुंचने पर वे सबसे पहले अमर वाटिका जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री वीर शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार पहुंचेंगे, जहां वे जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में अमित शाह जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


Related Articles