गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत सांकरा में भाजपा का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत सांकरा में भाजपा का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

BJP Gaon Chalo Ghar Chalo Campaign पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल अम्लेश्वर द्वारा “गांव चलो-घर चलो” अभियान के तहत ग्राम सांकरा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी दयानंद सोनकर तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं से उन्हें सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, पंच तुलाराम सिंगौर और महेंद्र पारधी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। इसके अलावा कामता सिंगौर, तिहारु बघेल, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, पिंटू यादव, राजकुमार सिंगौर और विकास सिंगौर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर झीट में होगा भव्य आयोजन, भूपेश बघेल और विजय बघेल होंगे शामिल, तैयारियां तेज


Related Articles