बिलासपुर में कचरे की आग से दो कारें जली, सरकंडा के मेघदूत नगर में हुआ हादसा, दमकल ने आग बुझाई

बिलासपुर में कचरे की आग से दो कारें जली, सरकंडा के मेघदूत नगर में हुआ हादसा, दमकल ने आग बुझाई

Bilaspur Garbage Fire Car Burn News बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघदूत नगर में कचरे में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और वहां खड़ी ऑल्टो 800 तथा स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहनों को भारी नुकसान हो चुका था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही देर में कारें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग कचरे से शुरू हुई और धीरे-धीरे आसपास फैल गई। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Related Articles