Samarpan Diwas Durg दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नया बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और एकात्म मानववाद की अवधारणा को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मीशाबंदी लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राम पाटणकर तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री चैनसुख भट्टड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और सेवा भाव को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, सभापति श्याम शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे ने किया।

