दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण और रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए बड़ा ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 20, 22 और 23 नवंबर को डाउन, अप और मिडिल लाइन पर 3:30 से 4 घंटे तक ब्लॉक रहेगा।
इसके चलते 22 और 23 नवंबर को 8 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इस तकनीकी ब्लॉक का सीधा असर यात्री गाड़ियों के परिचालन पर पड़ेगा। 23 और 24 नवंबर को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा।
23 नवंबर को रायपुर–बिलासपुर, बिलासपुर–रायपुर, गेवरा रोड–बिलासपुर, बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू सहित कोरबा–रायपुर और रायपुर–इतवारी पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। 24 नवंबर को इतवारी–रायपुर और रायपुर–बिलासपुर मेमू भी रद्द रहेगी। कुल 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द होंगी।
इसके अलावा 20 और 23 नवंबर को झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा। गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू भी इन तिथियों को बिलासपुर से ही चलेगी। दोनों दिन बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन ने निर्माण और अधोसंरचना विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए यह ब्लॉक लिया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
रद्द होने वाली गाड़ियां
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवर रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 नवम्बर को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 24 नवम्बर को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 24 नवम्बर को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
- 20 और 23 नवम्बर को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 20 और 23 नवम्बर को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
Read More : सोना चमकाने का झांसा देकर 1.30 लाख की ठगी, महिला के 4 सोने की चूड़ियां लेकर ठग फरार

