Aaj Ka Rashifal: 14 अगस्त को इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, करियर-व्यापार में मिलेगा फायदा

Aaj Ka Rashifal: 14 अगस्त को इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, करियर-व्यापार में मिलेगा फायदा

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग का संयोग बनेगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करनी होगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। महिलाएं घर से नए काम की शुरुआत कर सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8

वृष राशि

आज मेहनत रंग लाएगी और कार्यस्थल पर वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए अनुभव आपकी उन्नति में सहायक होंगे।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन पर प्रभाव डाल सकती है। अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति संपर्क कर सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

कर्क राशि

व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। नई ब्रांच खोलने का विचार परिवार के साथ साझा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संगीत के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

सिंह राशि

ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। आय-व्यय का बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 9

कन्या राशि

आज लंबे समय से सोचे हुए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का जल्द अच्छा परिणाम मिलेगा। विरोधी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

तुला राशि

व्यवसाय में लाभ होगा और ऑफिस में सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव के योग हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। शाम तक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में होने वाले बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी से महंगा उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 8

धनु राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और होटल मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नौकरी या काम के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 7

मकर राशि

आज आप अपने जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

कुंभ राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। काम पूरा करने में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बातचीत से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और सरकारी नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। समाजसेवा के कामों में भी रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 4

मीन राशि

आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। पेंडिंग काम पूरे होंगे। खेलकूद में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार से घर में खुशी का माहौल बनेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5


Related Articles