ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध अभी भी कर्क राशि में चल रहे हैं। मंगल, केतु की पोजीशन बनी हुई है सिंह राशि में। चंद्रमा, राहु का ग्रहण योग बन गया कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है और मन परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- भयग्रस्त माहौल रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी खराब स्थिति में है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
धनु राशि- कोई भी व्यावसायिक योजना हो उसे अभी मत करें। व्यवसाय में प्रॅाब्लम है। स्वंय के स्वास्थ्य नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। कई निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।