पाटन के हजारों ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, योजनाओं के लाभ नहीं मिलने से भारी आक्रोश

पाटन के हजारों ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, योजनाओं के लाभ नहीं मिलने से भारी आक्रोश

Patan Villagers Protest पाटन। आज पाटन में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर आडिल के नेतृत्व में आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पाटन तहसीलदार पवन ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराज़गी और मांगों को उजागर किया।

धरना प्रदर्शन की मुख्य वजह पाटन ब्लॉक के सभी गांवों में पहले मनरेगा के नाम से चलाए जाने वाले VB G RAM G को पुनः चालू कराना है। यह योजना गांवों के परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह बंद होने के कारण कई परिवार पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

ग्रामीणों की अन्य प्रमुख मांगों में चार महीने से लंबित वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन और विकलांग पेंशन को शीघ्र जारी करना शामिल है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र घोषित किए गए हितग्राहियों को पात्र बनाना और भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में छोड़े गए भूमिहीन परिवारों का सर्वे कर लाभान्वित करना भी उनकी मांगों में शामिल था।

धरना प्रदर्शन में ग्रामीणों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया। कई लोग फावड़ा, कुदारी, रापा, पलंग और दाल-चावल लेकर पहुंचे, यह जताने के लिए कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सोहार्दपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, लेकिन पाटन पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

ग्रामीणों का कहना था कि योजनाओं के पात्र और अपात्र के खेल में फंसने के कारण उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका जीवन और आजीविका प्रभावित हो रही है। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की।

Read More : दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, पाटन के केशव वर्मा बने कार्यकारिणी सदस्य, न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी


Related Articles